26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली के ताज में सजी विराट-अनुष्का की RECEPTION, PM मोदी ने शिरकत कर पार्टी में लगाए चार चांद

लाल साड़ी, मांग में सिंदूर लगाए किसी शाही महारानी से कम नहीं लग रही थी अनुष्का...

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Dec 22, 2017

virat kohli and anushka sharma

virat kohli and anushka sharma

कल दिल्ली के ताज होटल में भारतीय क्रिेकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॅालीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने शाही अंदाज में रिसेप्शन पार्टी थ्रो की। इस पार्टी में कई बड़े दिग्गज शामिल हुए। हांलाकि पार्टी की लाइमलाइट भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ले गए। रिसेप्शन में पीएम नरेंद्र मोदी ने विराट और अनुष्का को बधाई दी।

इसके अलावा पार्टी में राजस्थान रॉयल्स टीम के खिलाड़ी आसिफ अली और उनके भाई भी कार्यक्रम में पहुंचे। बता दें ताज होटल के आसपास कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।

खेर ये रिसेप्शन पार्टी तो दिल्ली की थी। 26 दिसंबर को मुंबई में भव्य रिसेप्शन पार्टी होगी। इस पार्टी में पूरी बॅालीवुड इंडस्ट्री शामिल होने वाली हैं। हांलाकि पार्टी में सलमान खान नहीं आएंगे। दरअसल 27 दिसंबर को आने वाले अपने बर्थेडे की वजह से देश से बाहर होंगे इसलिए वो मुंबई रिसेप्शन में नहीं आ पाएंगे। बता दें विराट अनुष्का का पैचअप कराने में सलमान खान का बहुत बड़ा हाथ था। और अब उनका पार्टी में ना रहना यकीनन इस जोड़े को काफी खटकेगा।

इसके अलावा जहीर खान , कपिल देव , आशीष नेहरा और युवराज सिंह रिसेप्शन में आ सकते हैं। मौजूदा टीम के खिलाड़ी श्रीलंका के साथ मैच की वजह से दिल्ली रिसेप्शन में शामिल नहीं हो पाएंगे।

बता दें दिल्ली के रिसेप्शन का सारा इंतजाम निजामुद्दीन के बत्रा टेंट हाउस ने किया था। रिसेप्शन टेंट में बेबी पिंक, क्रीम और ऑरेंज कलर का खास इस्तेमाल हुआ था। आयोजन में टेंट में नया सिल्क कपड़ा इस्तेमाल किया गया था।

कुछ दिन पहले ही अनुष्का ने अपने ससुराल पहुचने के बाद पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली। इस तस्वीर के आते ही सोशल मीडिया में मानों धूम सी मच गई। तस्वीर में साफ देखा जा सकता था की अनुष्का और विराट घर के सदस्य से खूब बातचीत कर रहें है। जहां विराट कुर्ता पजामा पहने किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे वहीं अनुष्का पिंक कलर के सलवार सूट में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। परिवार में आई ये नई-नवेली दुल्हन किसी राजकुमारी से कम नहीं दिख रही थी।