बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नरगिस दत्त की आज पुण्यतिथी है। नरगिस का निधन 3 मई, 1981 को कैंसर की वजह से मुंबई में हुआ था। उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। अपने छोटे फिल्मी कॅरियर में भी उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। 1940 से 1960 के दशक में वह बॉलीवुड की मोस्ट फेवरेट एक्ट्रेस बन गई थीं। उनका असली नाम नरगिस नहीं बल्कि फातिमा रशीद था। महज 28 साल की उम्र में नरगिस ने फिल्म 'मदर इंडिया' में यादगार अभिनय किया। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें सुनील दत्त से प्यार हो गया था।