साइलेंट फिल्मों से श्याम-श्वेत और फिर रंगीन हुए सिल्वर स्क्रीन के विकास के सफर में मील का पत्थर साबित हुआ मशहूर आरके स्टूडियो, जहां राज कपूर द्वारा निर्मित फिल्में जो कालजयी फिल्में कहलाईं और इस सदी की नायाब धरोहर भी हैं। लेकिन हर किसी के एक जैसे दिन नहीं होते हैं, इस सफर के दौरान एक वक्त ऐसा भी आया जब आर.के. स्टूडियो में फ़िल्म निर्माण का कार्य पैसों की कमी की वजह से रुक गया था, ऐसे बुरे दौर में राज कपूर की सबसे भरोसेमंद दोस्त और हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री नरगिस ने शोमैन का साथ दिया था।