नताशा ने इससे पहले अपने सूटकेस की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन डाला था- यह साल का वो वक्त है। इस कैप्शन के साथ उन्होंने हाउस और प्लेन का इमोजी भी बनाया था। नताशा की नई स्टोरी देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने हार्दिक का घर छोड़ दिया है और वो अपने घर शिफ्ट हो गई हैं।