26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी की जासूसी मामले में नवाजुद्दीन की मुश्किलें बढ़ीं, वकील रिजवान हुए गिरफ्तार

ठाणे क्राइम ब्रांच ने CDR (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) डिटेल्स मिलने पर नवाजुद्दीन के वकील रिजवान सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 17 Mar 2018, 12:26 PM IST

nawazuddin siddiqui

nawazuddin siddiqui

बॅालीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर लगे पत्नी की जासूसी के आरोप पर पुलिस की कार्यवाही अभी भी जारी है। ठाणे क्राइम ब्रांच ने CDR (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) डिटेल्स मिलने पर नवाजुद्दीन के वकील रिजवान सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिन पहले नवाज की पत्नी ने उनपर लगे आरोपों का खंडन किया था। इसके बावजूद पुलिस इस मामले पर कड़ी जांच-पड़ताल कर रही है। यही वजह है कि नवाजुद्दीन की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही है।

पुलिस का कहना है कि यह लोग निजी जासूसी कंपनियों के लिए लोगों के फोन रिकॉर्ड निकालते थे। पुलिस इससे पहले मामले में महिला जासूस रजनी पंडित सहित 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस को पता चला था कि इन सब में प्रशांत पालेकर नाम का प्राइवेट जासूस भी मिला हुआ है। वह नवाज की पत्नी की जासूसी कर रहा था। वह CDR को जमा कर रिजवान और नवाज तक पहुंचा रहा था।

नवाज की पत्नी आलिया और नवाज का बयान

कुछ दिन पहले इस मामले पर नवाजुद्दीन की पत्नी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा था की नवाज बेकसूर हैं। उन्होंने यह बात फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए बताई थी। इसके अलावा जब मीडिया द्वारा यह खबर फेलने लगी तो इस पर नवाज ने एक ट्वीट जारी किया था। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा की, “कल शाम, मैं स्कूल प्रोजेक्ट बनाने में अपनी बेटी की मदद कर रहा था। यह प्रोजेक्ट हाइड्रोइलेक्ट्रिक पॉवर जनरेटर का था और आज सुबह ही प्रोजेक्ट एग्जिबिशन के लिए उसके स्कूल भी गया था। मैं इस बात से हैरान हूं कि मीडिया मुझे लेकर बेवजह के सवाल उठा रहा है।”

जाने पूरा मामला

दरअसल नवाजुद्दीन ने अपनी पत्नी की जासूसी के लिए प्राइवेट जासूस हायर किया था और उनके कॉल रिकॉर्ड्स निकलवाए थे। पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से कॉल डेटा रिकॅार्ड निकलवाने के आरोप में पूछताछ के लिए सिद्दीकी को नोटिस जारी किया मगर वह ठाणे पुलिस के पास नहीं पहुंचे।

ठाणे क्राइम ब्रांच अवैध रूप से कॉल डेटा रिकॉर्ड निकलवाने वालों की जांच-पड़ताल में जुटी है। इस कार्य में 11 लोगों के शामिल होने का पुलिस को पहले से ही शक था। जांच आगे बढ़ने पर क्राइम ब्रांच को इनके खिलाफ ठोस सबूत मिले हैं जिसके आधार पर इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'ठाकरे'

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी आनेवाली फिल्म 'ठाकरे' की शूटिंग में व्यस्त हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'ठाकरे' इन दिनों काफी चर्चा में है। यह फिल्म 'मराठा शेर' कहे जाने वाले बालासाहेब ठाकरे की बाॅयोपिक है। हाल में इस फिल्म का टीजर सामने आ आया था। फिल्म 'ठाकरे' की स्क्रिप्ट शिवसेना सांसद संजय राउत ने लिखी है। साथ ही संजय ने ही फिल्म का निर्देशन भी किया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग