उन्होंने आगे बताया कि 'अहमद और रजत दोनों में मुझे ‘लैला’ सुनाते समय बहुत जोश और उत्साह में थे. मुझे किरदार पसंद आया और मैंने हां कर दी'. एक्टर ने बताया कि 'फिल्म में उनके किरदार ने उनको बेहद आकर्षित किया'. उन्होंने आगे कहा कि '‘हीरोपंती 2’ एक कमर्शियल फिल्म है, लेकिन आज किरदार की वेल्यू , बैकग्राउंड, कारण और तर्क को ज्यादा मायने दिए जाते हैं. मुझे एहसास हुआ कि कंटेंट वाली फिल्मों में भी उतनी जानकारी नहीं है जितनी अहमद और रजत के पास इस किरदार के लिए थी'. बता दें कि वो इस फिल्म के बाद ‘टिकू वेड्स शेरू’, ‘नूरानी चेहरा’ और ‘अद्भुत’ में नजर आएंगे.