30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा ने खरीदा ₹2.5 लाख का छोटा सा बैग, कीमत सुन एक्टर के पैरों तले खिसकी जमीन

Nawazuddin Siddiqui Daughter: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा ने छोटा सा बैग खरीदना चाहती थीं। नवाज को लगा था कि बैग 20-25 हजार का होगा। एक्टर ने रेट पूछा तो उस लूई वीटॉन बैग की कीमत ढाई लाख रुपए थी। ये जान कर सिद्दीकी के होश उड़ गए थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

•

Updated: 15 Feb 2024, 9:38 AM IST

nawazuddin_siddiqui_shocked_after_daughter_shora.jpg

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी ने खरीदा 2.5 लाख का छोटू सा बैग 

Nawazuddin Siddiqui Daughter: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी एक्टिंग के लिए दुनिया भर में नाम कमा चुके हैं। नवाजुद्दीन अपनी लास्ट फिल्म 'हड्डी' में नजर आए थे। नवाजुद्दीन के पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो एक्टर की दो बेटियां हैं, शोरा और यानी। नवाजुद्दीन का उनकी एक्स वाइफ आलिया सिद्दीकी से विवाद चल रहा है। हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में नवाजुद्दीन ने अपनी बेटी के साथ किस्सा शेयर किया है की अपनी बेटी के लिए वो कुछ भी कर सकते हैं। अपने बच्चों को वो बेहद प्यार करते हैं।

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट दूसरी बार बनाने वाली है मां? लेटेस्ट वीडियो में दिखा बेबी बंप

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आगे कहा- ‘अभी कुछ दिन पहले हम दुबई मॉल गए थे। वहां बेटी को एक छोटा सा बैग पसंद आया। उसने कहा कि पापा, मुझे वो बैग चाहिए। मैंने कहा कि ठीक है, ले लो। मुझे लगा कि कोई 20-25 हजार का बैग होगा, लेकिन जब बेटी ने रेट बताया तो मैं चौंक गया। वो लुई वीटॉन का बहुत महंगा बैग था। उसकी कीमत तकरीबन 2.5 लाख थी।