8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तमन्ना भाटिया का नया गाना ‘रहगुजर’ रिलीज, ‘लवर बॉय’ बनकर जीता फैंस का दिल

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तमन्ना भाटिया की फिल्म बोले चूड़ियां का नया गाना 'रहगुजर' रिलीज हो गया है। गाने ने कुछ ही देर में 4 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Neha Gupta

•

Updated: 29 Apr 2021, 2:31 PM IST

nawazuddin.png

Tamannaah Bhatia and Nawazuddin Siddiqui

नई दिल्ली | बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की फिल्म 'बोले चूड़ियां' का नया गाना 'रहगुजर' रिलीज हो गया है। इस गाने को पसंद करने के साथ फैंस नवाजुद्दीन सिद्दीकी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उनका और तमन्ना का रोमांटिक अंदाज पहली बार सामने आया है जो फैंस को खूब भा रहा है। गाने ने कुछ ही देर में 4 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। पिछले कुछ वक्त से नवाजुद्दीन रोमांटिक हीरो के तौर पर खूब काम कर रहे हैं और उन्हें इसके लिए सराहना भी मिल रही है।

फैंस को पसंद आई तमन्ना और नवाज की जोड़ी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तमन्ना भाटिया के गाने पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। गाने को शाहिद माल्या और समीरा कोप्पिकर ने गाया है। वहीं पुनित शर्मा ने गाने को लिखा है। नवाजुद्दीन की इस फिल्म को उनके भाई शम्स नवाब सिद्दीकी डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले फिल्म बोले चूड़ियां का गाना स्वैगी चूड़ियां रिलीज हुआ था।

बता दें कि नवाजुद्दीन और तमन्ना की फिल्म बोले चूड़ियां एक लव स्टोरी पर बेस्ड फिल्म होगी। नवाज एक छोटे गांव में रहते हैं और तमन्ना से बेइन्ताह प्यार करते हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तमन्ना भाटिया और राजपाल यादव पहली बार एक साथ काम करते हुए नजर आएंगे।

कुछ दिनों पहले नवाजुद्दीन का गाना बारिश हो जाए रिलीज हुआ था। इस गाने को बहुत पसंद किया गया। वीडियो में नवाजुद्दीन के साथ सुनंदा शर्मा नजर आई थीं। इस गाने को 188 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। सिंगर बी प्राक इस गाने को अपनी आवाज दी है वहीं जानी ने इसके लिरिक्स लिखे हैं।