नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत में ड्रग कनेक्शन मिलने से एनसीबी जांच में पूरी तरह से जुट गई है। इसी के साथ ही कई सेलेब्स का बुरा वक्त भी शुरू हो गया है। ड्रग मामले की जांच में एनसीबी को कई बड़े नामों का पता चला है। जिसमें दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुलप्रीत सिंह जैसे बड़े नाम शामिल है। एनसीबी भी पूरी रफ्तार के साथ इन लोगों से पूछताछ कर रही है। बीते दिन यानी कि शनिवार को सारा, दीपिका, और श्रद्धा संग एनसीबी ने 5 घंटे से भी ज्यादा समय तक पूछताछ की। मामले की गंभीरता देखते हुए एनसीबी ने तीनों ही अभिनेत्रियों का फोन जब्त कर लिया हैा।