नीना गुप्ता ने ऋषि कपूर के साथ फिल्म 'मुल्क' (Mulk) में एक साथ काम किया था। इस फिल्म में नीना ने ऋषि कपूर की पत्नी का रोल किया था। नीना ने इस फिल्म के सेट की ही यादें सांझा की हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नीना कहती हैं- 'कल बहुत सारे मीडिया लोगों का फोन आया लेकिन मैंने उठाया नहीं, मेरा बहुत मन खराब था, ऋषि जी की डेथ के बारे में सुनकर। सब मुझसे पूछना चाह रहे थे क्योंकि मैंने उनके साथ फिल्म मुल्क की थी, पर किसी से बात करने का मन नहीं था, दुख था।'