जब इन्होंने फैमिली कोर्ट में डिवोर्स के लिए फाइल किया था तो कहा था,'काफी सोचने के बाद हमने अलग होने का फैसला लिया है। हम दोनों एक दूसरे का सम्मान करते हैं और ये फैसला सोच समझकर लिया गया है। वहीं नीना गुप्ता ने कहा था, 'एक मां होने के नाते मैंने कहा था कि कोई फैसला जल्दबाजी में मत लो। इसके बारे में सोचो क्योंकि हम मधु को पसंद करते हैं, वो अच्छा इंसान है। लेकिन बात नहीं बनी।'