4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के 13 साल बाद पहली बार पति-पत्नी की तरह रहे नीना गुप्ता और विवेक मेहरा

नीना गुप्ता ने साल 2008 में विवेक मेहरा से शादी की। दोनों की मुलाकात एक फ्लाइट में हुई थी। लेकिन नीना ने हाल ही में खुलासा किया कि लॉकडाउन में पहली बार दोनों पति-पत्नी की तरह रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 16 May 2021, 10:16 AM IST

neena_gupta.jpg

Neena Gupta

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता बेहद बेबाक और बोल्ड एक्ट्रेस हैं। वह अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसके अलावा, नीना का स्टाइल, करियर, निजी जिंदगी भी चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर फैंस से कई मुद्दों पर बेबाकी से बात करती हैं। पहले अपनी बेटी मसाबा का सिंगल मदर के रूप में पालन पोषण करना और फिर 50 साल की उम्र में शादी करना, अपने फैसले से नीना ने हर किसी को चौंका दिया। अब हाल ही में नीना ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि शादी के 13 साल बाद दोनों ने पिछले लॉकडाउन में पति-पत्नी की तरह पहली बार वक्त बिताया है।

लॉकडाउन में बिताया वक्त
नीना गुप्ता ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने पिछले साल लगे लॉकडाउन में उन्होंने पति विवेक मेहरा के साथ इतना वक्त बिताया और दोनों पति पत्नी की तरह रहे। दोनों ने करीब छह महीने तक एक-दूसरे के साथ समय बिताया।

पहली बार इतने दिनों के लिए साथ रहे
नीना ने कहा, 'मेरे पति दिल्ली में रहते हैं। मैं मुंबई में रहती हूं। हमेशा हमारे साथ ऐसा ही रहा है। तो ऐसा पहली बार हुआ है कि जब लॉकडाउन में हम दोनों इतने दिनों तक एक साथ रहे। पहली बार हम दोनों ने एक-दूसरे को जाना। हम दोनों पहली बार पति-पत्नी की तरह रहे। नीना ने आगे बताया कि वो विवेक से हमेशा इशारों में बात करती हैं। क्योंकि वो हमेशा में फोन में बिजी रहते हैं। विवेक एक चार्टेड अकाउटेंट हैं ऐसे में उनका ज्यादातर वक्त फोन पर बात करने में निकल जाता है।' नीना ने कहा कि पहले वो इस बात से तंग आ गई थीं कि विवेक ज्यादातर फोन में बिजी रहते थे। लेकिन बाद में उन्होंने अपना वक्त भी पढ़ने, फोन पर बात करने में बिताना शुरू कर दिया। जिससे वह अपने पति को कह सकें कि वो बहुत बिजी हैं।

पति पर निर्भर नहीं हूं
नीना कहती हैं, 'अब मैं इस बात से काफी खुश हूं कि मैंने खुद को बिजी रखना सीख लिया है। मैं अपनी खुशियों के लिए अपने पति पर ही निर्भर नहीं हूं। मैं अपनी दोस्तों को फोन करती हूं, उनसे ढेर सारी बातें करती हूं। हालांकि, लॉकडाउन में पहली बार मुझे अपने पति के साथ वक्त बिताने का मौका मिला। तो कुछ इस तरह पहले लॉकडाउन ने मेरा जीवन बदला।' बता दें कि नीना गुप्ता और विवेक मेहरा की मुलाकात लंदन से मुंबई की एक फ्लाइट में हुई थी। इस मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। नीना की शादी से पहले एक बेटी मसाबा हैं। लेकिन इसके बावजूद दोनों ने साल 2008 में शादी कर ली।