26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / नीना गुप्ता ने पहाड़ों पर दिखाई अपनी जिंदगी, कभी बिना शादी के मां बनने का लिया था फैसला

नीना गुप्ता ने पहाड़ों पर दिखाई अपनी जिंदगी, कभी बिना शादी के मां बनने का लिया था फैसला

नीना गुप्ता एक बार फिर अपने पहाड़ों वाले घर मुक्तेश्वर पहुंच गई हैं। उन्होंने वहां से अपने घर का नजारा दिखाया है। एक वक्त था जब नीना ने अपनी लाइफ में बहुत मुश्किलों का सामना किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Neha Gupta

•

Updated: 16 Apr 2021, 11:04 PM IST

neena_gupta.png

Neena Gupta

नई दिल्ली | बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री नीना गुप्ता ने फिल्म ‘बधाई हो’ के बाद से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सालों बाद उन्हें वो सराहना और सफलता मिली जिसका वो लंबे समय से इंतजार कर रही थीं। हाल ही में मुंबई में लॉकडाउन लगने के बाद नीना अपने पहाड़ों वाले घर चली गई हैं जो मुक्तेश्वर में है। जहां से उन्होंने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। नीना अब ना सिर्फ फिल्मों में जमकर काम कर रही हैं बल्कि अपनी लाइफ को खुलकर जी भी रही हैं। वो अक्सर ही फैंस के साथ अपने फोटोज और वीडियोज साझा करती रहती हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब नीना की पर्सनल लाइफ बहुत मुश्किलों से घिर गई थी।

बिना शादी के नीना बनी मां

दरअसल, नीना गुप्ता को अपने शुरुआती दिनों में वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से प्यार हो गया था। दोनों के अफेयर के खूब चर्चे हुआ करते थे। हालांकि जो सबसे अलग बात रही वो ये कि नीना ने विवियन से कभी शादी नहीं की। वो उनके बच्चे की मां बनना चाहती थीं। नीना ने विवियन से भले ही कभी शादी नहीं की लेकिन मां जरूर बनीं। विवियन से प्यार के दौरान ही वो प्रेग्नेंट हो गईं थी और फिर उन्हें बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

मुश्किल घड़ी में नीना का किसी ने नहीं दिया साथ

विवियन से नीना की मुलाकात मुंबई की एक पार्टी में हुई थी। उस दौरान विवियन शादीशुदा होने के साथ दो बच्चों के पिता भी थे। हालांकि बताया जाता है कि अपनी पत्नी से अलग रहा करते थे इसीलिए नीना उनकी जिंदगी में आईं। नीना के प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद उनके परिवार और दोस्तों ने उन्हें मां ना बनने की सलाह दी थी। हालांकि नीना ने बच्चे को जन्म देने का फैसला किया और सभी लोगों ने उनका साथ छोड़ दिया। उसी दौरान उनकी मां का निधन भी हो गया था।

पिता ने नीना का किया था सपोर्ट

जिसके बाद उनके पिता ने बेटी को सपोर्ट किया। वो नीना के साथ रहे और मसाबा का जन्म हुआ। आज मसाबा फेमस फैशन डिजाइनर हैं। नीना ने अपनी बेटी की परवरिश अकेली ही की जिसके चलते उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि नीना ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें अपनी जिंदगी की कुछ चीजों पर अफसोस है। उन्हें लगता है कि सही उम्र में शादी कर लेनी चाहिए थी। नीना ने साल 2008 में विवेक मेहरा से शादी कर ली थी।