scriptनीतू कपूर और सोनी राजदान होस्ट करेंगी Mom To Be आलिया का बेबी शॉवर, सिर्फ ये लोग हो सकेंगे शामिल | neetu kapoor soni razdan to host all girls alias baby shower | Patrika News
बॉलीवुड

नीतू कपूर और सोनी राजदान होस्ट करेंगी Mom To Be आलिया का बेबी शॉवर, सिर्फ ये लोग हो सकेंगे शामिल

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं इसके साथ ही वो जमकर काम भी कर रही हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। अब इस बीच एक्ट्रेस के बेबी शॉवर से जुड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

नई दिल्लीSep 14, 2022 / 02:25 pm

Shweta Bajpai

neetu kapoor soni razdan to host all girls alias baby shower

neetu kapoor soni razdan to host all girls alias baby shower

बॉलीवुड की एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द मां बनने वाली हैं। प्रेग्नेंसी के इस दौर को वो जमकर एन्जॉय कर रही हैं। इसके साथ ही वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर भी उतना ही ध्यान दे रही हैं।

हाल ही में कपल की फिल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म रिलीज से कुछ दिनों पहले कपल बेबी मून पर भी साथ गया था। वहीं अब इस बीच खबर आ रही है कि सोनी राजदान और नीतू कपूर जल्द ही आलिया के लिए एक बेबी शॉवर होस्ट करने वाली हैं। इस बेबी शॉवर में सिर्फ लड़कियां ही शामिल होंगी।
sjjcjajj.jpg
ऑल ‘गर्ल्स बेबी’ शॉवर होगी थीम-
आलिया की मां सोनी राजदान और सास नीतू कपूर आलिया और आने वाले बेबी के लिए कुछ खास प्लान कर रही हैं। खबरों के अनुसार “नानी और दादी की जोड़ी आलिया के लिए ऑल ‘गर्ल्स बेबी’ शॉवर होस्ट करने वाली हैं। बेबी शॉवर का आयोजन मुंबई में ही होगा। हालांकि यह ऑफिशियली कन्फर्म नहीं हुआ है कि शादी की तरह यह फंक्शन भी घर में होगा या बाहर।” आलिया ने जून में एक सोनोग्राफी के साथ अपनी और रणबीर की फोटो शेयर कर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।

यह भी पढ़ें

KBC 14: अमिताभ बच्चन के इस सवाल पर तुषार गर्ग को गंवानी पड़ी 50 लाख की राशि, क्या आपको पता है इसका उत्तर?

फंक्शन में कौन- कौन होगा शामिल-
आलिया का बेबी शॉवर सितंबर के आखिरी में हो सकता है। वहीं इस फंक्शन में शाहीन भट्ट, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, आकांक्षा रंजन, नव्या नंदा, श्वेता बच्चन, आरती शेट्टी और आलिया भट्ट की गर्ल गैंग यानी की बचपन के दोस्त शामिल होंगी । बेबी शॉवर मुंबई के बांद्रा में हो सकता है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपना बेबीमून सेलिब्रेट करने के लिए पिछले महीने इटली गए थे।
sadkki.jpg
आलिया कर रही हैं हॉलीवुड में डेब्यू –
ब्रह्मास्त्र के रिलीज के बाद अब आलिया भट्ट फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में बहुत जल्द नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में भी उनके साथ रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। इनके अलावा फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी भी फिल्म में अहम किरदार में शामिल हैं। इस फिल्म को धर्मेंद्र डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा आलिया हॉलीवुड फिल्म में भी नजर आएंगी। उस फिल्म का नाम है ”हार्ट ऑफ स्टोन” इस फिल्म के जरिए आलिया, हॉलीवुड फिल्म में डेब्यू करेंगी।

यह भी पढ़ें

आर्यन खान ने ऐड में पापा के ‘मैं हूं न’ पोज को किया कॉपी, शाहरुख खान ने पहले की तारीफ फिर पूछा ये अजीबो गरीब सवाल

2025 में आएगा ब्रह्मास्त्र के पार्ट 2-
ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने एक इंटरव्यू में फिल्म के दूसरे पार्ट की रिलीज डेट के बारे में बात करते हुए कहा, “ब्रह्मास्त्र के पार्ट 2 को रिलीज करने का हमारा टारगेट दिसंबर 2025 का है। फिल्म को लेकर हमारा एक टारगेट है। हम फिल्म को बनाना चाहते हैं और आने वाले 3 सालों में रिलीज करने की सोच रहे हैं। यह हमारे लिए मुश्किल समय भी है।” हालांकि अभी तक उन्होंने डेट की अनाउंसमेंट नहीं की है।

Home / Entertainment / Bollywood / नीतू कपूर और सोनी राजदान होस्ट करेंगी Mom To Be आलिया का बेबी शॉवर, सिर्फ ये लोग हो सकेंगे शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो