दरअसल हाल में नेहा और अंगद एक फैशन शो का हिस्सा बने। उस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बातचीत की। नेहा ने बताया वो इस दौर को खूब एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'सभी लोग मेरा बहुत ख्याल रख रहे हैं, सब मुझसे कह रहे हैं कि तुम अपना ध्यान रखो, घर पर रहो, आराम करो। लेकिन मैं काम करके खुश हूँ। मुझे इस सब में मजा आ रहा है। नेहा ने कहा कि अंगद को भी इस बात से कोई परेशानी नहीं है। वो भी उनके काम को लेकर पूरी तरह सहज हैं। दोनों ही अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के साथ बिजी हैं और उस दिन का इंतजार कर रहे हैं कि कब वो मम्मी-पापा बनेंगे।'