नई दिल्ली | बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) आए दिन किसी ना किसी कारण सुर्खियों में रहती हैं। नेहा की सोशल मीडिया (Social media) पर कमाल की फैन फॉलोइंग हैं। वो अपने पति रोहनप्रीत (Rohanpreet Singh) के साथ अक्सर ही फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वहीं हाल ही में वो बेहद रोमांटिक अंदाज में सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) के साथ दिखाई दीं। दोनों ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें नेहा और गुरु एक दूसरे का हाथ थामे हुए मुस्कुरा रहे हैं। दोनों की ये रोमांटिक फोटो देखकर जहां फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ यूजर्स नेहा और गुरु को ट्रोल भी कर रहे हैं। नेहा के पति रोहनप्रीत सिंह का जिक्र करते हुए लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।