4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कभी ऑडिशन देते वक्त Neha Kakkar को अनु मलिक और सोनू निगम से पड़ी थी डांट, आज 1 गाने की लेती हैं मोटी फीस

नेहा कक्कड़ का ऑडिशन वीडियो हो रहा वायरल गलत गाने के कारण पड़ गई थी सोनू निगम और अनु मलिक से डांट आज नेहा एक गाने के लिए चार्ज करती हैं मोटी फीस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Neha Gupta

•

Updated: 14 Feb 2021, 4:18 PM IST

Neha Kakkar

Neha Kakkar

नई दिल्ली | बॉलीवुड की मोस्ट फेवरेट सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) टॉप सिंगर्स में शुमार हो चुकी हैं। लेकिन म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना मुकाम नेहा ने बड़ी ही मेहनत से बनाया है। सोशल मीडिया पर नेहा की पॉपुलैरिटी कमाल की हैं। उनके हर फोटो और वीडियो पर लाखों लाइक्स आते हैं। हालांकि नेहा की सफलता के पीछे उनकी स्ट्रगल स्टोरी भी है। नेहा आज जिस शो की जज बनी हुई हैं एक वक्त था जब उसी शो में एक कंटेस्टेंट बनकर पहुंची थीं। नेहा का ऑडिशन वीडियो अक्सर ही वायरल होता रहता है। उस वक्त नेहा स्कूल की पढ़ाई कर रही थीं और गाने के बाद उन्हें अनु मलिक ने डांट लगा दी थी।

गलते गाने के कारण सोनू निगम से पड़ी थी डांट

नेहा कक्कड़ 11वीं क्लास में पढ़ रही थीं जब वो इंडियन आइडल में ऑडिशन देने पहुंची थीं। नेहा ने ऑडिशन में तो जजों का दिल जीत लिया था लेकिन उसके बाद उन्हें सोनू निगम और अनु मलिक से खूब डांट पड़ी थीं। उस दौरान फराह खान, सोनू निगम और अनु मलिक इंडियन आइडल में जज के तौर पर थे। वीडियो में देखने को मिलता है कि नेहा किसी एक कंटेस्टेंट के साथ गाना गाती हैं लेकिन सोनू और अनु मलिका को बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है। जज नेहा को गलत गाना चुनने के कारण डांट देते हैं। इस दौरान नेहा रोती हुई भी दिखाई देती हैं। आज नेहा उसी शो इंडियन आइडल की खुद जज बनकर बैठी हैं।

एक गाने की लेती हैं मोटी फीस

नेहा इंडियन आइडल 12 में कंटेस्टेंट्स को अपने एक्सपीरियंस के बारे में भी कई बार बताती हैं। नेहा भले ही इंडिया आइडल के दूसरे सीजन की विनर नहीं बन पाई थीं लेकिन उन्होंने लाखों लोगों के दिल तभी जीत लिए थे। नेहा ने बचपन में ही गाना शुरू कर दिया था। आर्थिक तंगी के चलते नेहा जागरण में माता रानी के गाने गाती थीं और उन्हें उस वक्त 50 रुपए मिला करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज नेहा एक गाने का 10 से 15 लाख रुपए चार्ज करती हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन