शो में कपिल रोहन से कहते हैं कि आपका एक गाना आया है, एक्स कॉलिंग। इसपर रोहन नेहा को देखकर शरमा जाते हैं और कहते हैं हां। इसके बाद नेहा कहती हैं, 'क्या हुआ मैंने अनफॉलो करवा दिया और इन्होंने गाना बना लिया।' इस पर कपिल कहते हैं कि मैंने तो मजाक में पूछा था ये तो सच्ची स्टोरी थी कोई। बता दें कि एक्स कॉलिंग गाने में रोहनप्रीत के साथ टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर हैं। इस गाने ने भी लोगों के बीच खूब धमाल मचाया।