scriptNeha Kakkar ने रोहनप्रीत सिंह को पहनाई अंगूठी, लाल चूड़ा पहनकर डांस करती हुई आईं नजर.. देखिए तस्वीरें | neha kakkar rohanpreet singh ring ceremony sagan photos videos viral | Patrika News
बॉलीवुड

Neha Kakkar ने रोहनप्रीत सिंह को पहनाई अंगूठी, लाल चूड़ा पहनकर डांस करती हुई आईं नजर.. देखिए तस्वीरें

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की आज शादी (Neha Kakkar Rohanpreet wedding) हैं। उससे पहले कई फंक्शन्स की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं। हाल ही में नेहा की एक वीडियो सामने आई है जिसमें वो रोहनप्रीत को अंगूठी पहनाती हुई दिखाई दे रही हैं।

Oct 24, 2020 / 04:40 pm

Neha Gupta

Neha Kakkar and Rohanpreet Singh ring ceremony and Sagan

Neha Kakkar and Rohanpreet Singh ring ceremony and Sagan

नई दिल्ली | बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) की शादी आज ही होनी है। इससे पहले दोनों के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। हाल ही में नेहा की सगाई का एक वीडियो सामने आया है। रोहनप्रीत को नेहा अंगूठी पहनाती (Neha Kakkar Ring ceremony) हुई नजर आ रही हैं। वहीं एक वीडियो में वो चूड़ा पहने हुए नजर आ रही हैं। नेहा और रोहनप्रीत एक दूसरे के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ नेहा और रोहनप्रीत का गाना नेहू द व्याह पर दोनों ने डांस किया। नेहा अपने शादी के सभी फंक्शन्स में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।

neha_weddingg.jpg

नेहा ने रोहनप्रीत को पहनाई अंगूठी

विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर नेहा के वीडियो साझा किए हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो आते ही वायरल हो गए हैं। एक वीडियो में नेहा, रोहनप्रीत को अंगूठी पहनाती हुई दिखाई दे रही हैं। रोहनप्रीत घुटनों के बल बैठते हैं और नेहा उन्हें रिंग पहनाती हैं फिर दोनों साथ में डांस करने लगते हैं। फैंस नेहा को लगातार बधाई दे रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में नेहा चूड़ा पहनी (Neha Kakkar sagan) हुई हैं। नेहा ने रेड और व्हाइट कलर के कॉमबिनेशन की ड्रेस पहनी है। वहीं रोहनप्रीत ने भी इसी थीम पर शूट कैरी किया है। दोनों नेहू द व्याह पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो (Neha Kakkar Rohanpreet video) को खूब पसंद किया जा रहा है। नेहा की खूबसूरती इसमें देखते ही बन रही है।

neha_wedding.jpg

फैंस को नेहा दे रही हैं हर एक अपडेट

बता दें इससे पहले नेहा ने अपनी मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरें साझा की थी। ग्रीन कलर की थीम पर उन्होंने ड्रेस पहनी थी जिसमें वो ब्यूटीफुल लग रही थीं। नेहा की शादी दिल्ली में होगी। वहीं उनका रिसेप्शन 26 अक्टूबर को पंजाब में किया जाएगा। नेहा की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बज बना हुआ है। फैंस नेहा के हर फंक्शन की झलक देखना चाहते हैं। जिसका नेहा भी बखूबी ख्याल रख रही हैं। वो अपनी शादी का हर एक अपडेट फैंस तक पहुंचा रही हैं।

neha_ring.jpg
neha_wedding.jpg

Home / Entertainment / Bollywood / Neha Kakkar ने रोहनप्रीत सिंह को पहनाई अंगूठी, लाल चूड़ा पहनकर डांस करती हुई आईं नजर.. देखिए तस्वीरें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो