2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सालों बाद नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी ने खोला नोरा फतेही से ब्रेकअप का राज, नोरा ने कहा नेहा से शादी करनी थी एक मजबूरी

अंगद बेदी ने नोरा के साथ ब्रेकअप पर की बात नेहा धूपिया के पति हैं अंगद बेदी शादी से पहले प्रेगेंट हुई नेहा धूपिया नोरा फतेही ने लगाए थे कई आरोप

less than 1 minute read
Google source verification
1_16.jpg

नई दिल्ली। एक समय में बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी एक्टर अंगद बेदी और एक्ट्रेस नोरा फतेही के चर्चे आम हुआ करते थे। इस कपल को कई बार साथ में घुमते हुए स्पॉट किया जाता था। लेकिन इनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया और इनका जल्द ही ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के तुरंत बाद ही अगंद ने नेहा धूपिया से शादी कर ली और अब वो एक बच्ची के बाप बन चुके है। दोनों ही अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। लेकिन हाल ही में अंगद ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड नोरा फतेही से ब्रेकअप होने के बाद उनके लिए ये बातें कही।

अंगद बेदी ने कहा कि नोरा एक प्यारी लड़की है और वह बहुत अच्छा काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि नोरा एक स्टार बनने वाली हैं और दर्शकों को उनका काम पसंद आ रहा है। यही नहीं अंगद ने उन्हें शुभकामनाएं भी दी हैं। अंगद आगे कहते हैं कि मुझे लगता है कि वह जैसा पार्टनर चाहती हैं, वह बहुत जल्द ही उन्हें मिल जाएगा। वहीं ब्रेकअप के बाद नोरा फेतही ने अंगद बेदी पर कई गंभीर आरोप और धोखा देने की बात कही थी। उन्होंने यहां तक कहा था कि अंगद ने नेहा धूपिया से इसलिए शादी की क्योंकि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी।