बता दें कि निया शर्मा का वेब शो 'जमाई 2.0' Zee5 पर स्ट्रीम हो चुका है। इसमें उनके साथ एक्टर रवि दुबे लीड रोल में हैं। हाल ही में निया दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल अवॉर्ड्स में पहुंची थीं। यहां उन्होंने रवि दुबे को बेस्ट किसर बताया था। दरअसल, 'जमाई 2.0' में निया और रवि के बीच काफी बोल्ड सीन है। ऐसे में निया ने रवि को बेस्ट किसर बता डाला, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी।