नई दिल्लीPublished: Sep 17, 2021 10:50:07 am
Pratibha Tripathi
निक जोनस के जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति को खास अंदाज में बधाई दी है। पति के जन्मदिन को शानदार बनाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने कोई कसर नहीं छोड़ी।
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस की जोड़ी अक्सर चर्चा में बनी रहती है। शादी के बाद प्रिंयका भले ही अपनी फिल्मों को लेकर व्यस्त चल रही हो लेकिन पति निकजोनस के साथ की रोमाटिंक तस्वीरों को शेयर करना नही भूलती है। दोनों अक्सर अपनी कैंडिड तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। पीसी के पति यानि निक जोनस से कल 16 सितंबर को अपनी 29 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। पति के जन्मदिन को शानदार बनाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने कोई कसर नहीं छोड़ी। इस मौके पर प्रियंका ने निक को खास अंदाज से विश किया है।