नोरा फतेही (Nora Fatehi) इंटरव्यू देते हुए बेहद भावुक हो गईं और रोते हुए उन्होंने अपनी पिछली जिंदगी को याद किया। नोरा ने बताया कि उनके दिमाग में बॉलीवुड को लेकर जो धारणा बनी हुई थी वो इंडिया आने के बाद टूट गई। कास्टिंग डायरेक्टर उन्हें ऑडिशन में सिर्फ इसलिए बुलाया करते थे ताकि वो उनकी हिंदी का मजाक उड़ा सके। दुबई के फेमस यूट्यूबर अनस बुखाश को नोरा ने इंटरव्यू दिया है जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद भी शेयर किया है। नोरा ने कहा कि इंडिया में मेरे साथ एक रूम में 9 लड़कियां रहां करती थीं। उन्होंने बड़े ही शातिर तरह से मेरा पासपोर्ट भी चुरा लिया और मुझे बहुत परेशान किया। ऑडिशन में इतने रिजेक्शन मिले, लोगों ने मेरा जमकर मजाक उड़ाया कि कई बार मन में आता था वापस चली जाऊं। जो मेरे साथ हुआ अगर वो किसी और के साथ होता तो पूरी तरह से टूट जाता और वापस चला जाता। मैंने हार नहीं मानी और किसी तरह यहां डंटी रही।