आपको बता दें नोरा फतेही ने साल 2014 में फिल्म ‘रोर : टाइगर्स ऑफ द सुंदरवन’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘रॉकी हैंडसम’, ‘सत्यमेव जयते’, ‘भारत’, ‘मरजावां’, ‘बाटला हाउस’, ‘स्ट्रीट डांसर 3D’ जैसी फिल्मों में काम किया। नोरा मशहूर शो ‘बिग बॉस- 9’ में बतौर कंटेस्टेंट भी नजर आई थी। इस दौरान उनका नाम टीवी अभिनेता प्रिन्स नरूला के साथ काफी चर्चा में रहा था। इसके बाद वह ‘कमरिया’, ‘साकी-साकी’ और ‘दिलबर-दिलबर’ जैसे गानों से मशहूर हुई। नोरा बेहतरीन डांस के साथ-साथ अपनी शानदार एक्टिंग के भी जानी जाती है।