26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोरा फतेही ने शेयर की अपनी हॉट फोटो

एक्ट्रेस व डांसर नोरा फतेही अपने डांस के लिए अलावा सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरती हैं। वह अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से इंटरनेट पर कहर ढाती रहती हैं। अब हाल ही में उनकी एक और हॉट फोटोशूट वायरल हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 28 Mar 2021, 12:10 PM IST

Nora Fatehi Hot Photo

Nora Fatehi Hot Photo

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस व डांसर नोरा फतेही अपने हॉट अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की है, जिसे देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

गोल्डन ड्रेस में ढाया कहर
नोरा फतेही ने अपनी इस तस्वीर को इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया है। तस्वीर में वह गोल्डन कलर की स्लिट ड्रेस में नजर आ रही हैं। ड्रेस के साथ नोरा ने मैचिंग हील्स कैरी की है। उनका पूरा ही लुक जबरदस्त लग रहा है। वहीं, न्यूड मेकअप के साथ वह काफी हॉट लग रही हैं। साथ ही, उन्होंने कैमरे के सामने बेहद सेक्सी अंदाज में पोज दिया है। उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उनके पोस्ट पर अब तक 15 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। फैंस कमेंट कर उन्हें ढेर सारे कॉम्पलिमेंट्स दे रहे हैं।

एक झटके में हुईं तैयार
नोरा फतेही ने ये लुक फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह के लिए अपनाया था। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वह पहले तो खुद को आईने में देखती हैं और एक झटके में तैयार खड़ी नजर आती हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, जिसपर 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

'दिलबर' से चमकी किस्मत
इससे पहले भी नोरा फतेही अपनी कई बोल्ड फोटोज़ से इंटरनेट पर आग लगा चुकी हैं। बता दें कि नोरा फतेही ने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'रोअरः टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन' से किया था। इसके बाद वह टीवी रियलिटी 'बिग बॉस 9' में नजर आई थीं। उन्होंने इसमें वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री ली थी। लेकिन नोरा की जिंदगी तब बदली जब उन्होंने फिल्म 'सत्यमेव जयते' में 'दिलबर' गाने पर डांस किया। ये गाना सुपरहिट रहा। यूट्यूब पर उनके इस गाने पर 1 बिलियन व्यूज़ हैं। जोकि बहुत बड़ी उपलब्धि है। यहीं से नोरा के सितारे बुलंदियों पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 'दिलबर' के बाद नोरा ने 'साकी-साकी', 'कमरिया', 'गर्मी' आदि सुपरहिट गानों पर डांस किया।