
बॉलीवुड के सुपरहिट अमिताभ बच्चन ने अपने फ़िल्म करियर में एक से बढ़कर एक फ़िल्में की हैं। और उनकी हर एक फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर हिट साबित होती हैं। अमिताभ बच्चन अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी इसी सुपरहिट फ़िल्मों की लिस्ट में ‘सत्ते पे सत्ता’ भी शामिल हैं। इस फ़िल्म को रिलीज़ हुए पूरे 40 साल हो गए हैं और आज भी यह फ़िल्म लोगों की फ़ेवरेट फ़िल्म की लिस्ट में आता हैं। राज सिप्पी के डायरेक्शन में बनी यह फ़िल्म सुपरहिट साबित हुई थी। आपको बता दें कि इस फ़िल्म के लिए हेमा मालिनी डायरेक्टर की पसंद नहीं थी। वह किसी और एक्ट्रेस को इस फ़िल्म में कास्ट करना चाहते थे।
फ़िल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ में अमिताभ बच्चन की वजह से हेमा मालिनी को इस फ़िल्म में कास्ट किया गया था। अमिताभ बच्चन ने हीं डायरेक्टर को हेमा का नाम सुझाया था। ख़बरों की मानें तो राज सिप्पी इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन के साथ रेखा को कास्ट करना चाहते थे मगर उस समय रेखा और अमिताभ के रिश्तों की वजह से काफ़ी परेशानी आ गई थी जिसकी वजह से रेखा इस फ़िल्म का हिस्सा नहीं बन पाई। अगर ऐसा नहीं हुआ होता तो उस दौरान इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन और रेखा एक साथ काम करते।
रेखा की फ़िल्म का हिस्सा ना बन पाने के बाद परवीन बॉबी का नाम इसके लिए सुझाया गया था। मगर उस समय तक परवीन बॉबी ने भी फ़िल्मों से दूरी बना ली थी और उन्होंने इस फ़िल्म के लिए नाभी कह दिया था। जवाब डायरेक्टर को एक्ट्रेस नहीं मिल रही थी तो अमिताभ बच्चन ने हेमा मालिनी का नाम उन्हें सजेस्ट किया था। इसके बाद क्या था इस फ़िल्म के लिए हेमा मालिनी ने हां कह दिया ।
आपको बता दें कि ‘सत्ते पे सत्ता’ की शूटिंग के दौरान हेमा मालिनी प्रेग्नेंट थी। उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी के दौरान इस फ़िल्म की शूटिंग कम्पलीट की थी। वो बड़े ध्यान से शूटिंग पर जाया करती थी और अपना काम किया करती थी। इस फ़िल्म की शूटिंग कम्पलीट होने के दो महीने बाद ही हेमा मालिनी ईशा देओल को जन्म दिया था।
Updated on:
24 Jan 2022 12:56 am
Published on:
24 Jan 2022 12:55 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
