26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नूतन ने 14 साल की उम्र में की थी एडल्ट फिल्म, वॉचमैन ने नहीं घुसने दिया था अंदर

नूतन (Nutan) ने 14 साल की उम्र से एक्टिंग शुरू कर दी थी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 21 Feb 2019, 2:17 PM IST

Nutan

Nutan

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रहीं नूतन (Nutan) की आज डेथ एनिवर्सरी (Nutan Death Anniversary) है। उन्हें हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक माना जाता है। उन्होंने बहुत कम उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखा था। नूतन ने अपने कॅरियर में 70 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। इनमें से बहुत सी फिल्में सुपरहिट रहीं। नूतन ने 14 साल की उम्र से एक्टिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने इतनी कम उम्र में एडल्ट फिल्म में काम किया था। दरअसल, नूतन ने 14 साल की उम्र में फिल्म 'नगीना' में काम किया था। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने एडल्ट सर्टिफिकेट दिया था।

'नगीना' रोमांस और क्राइम सस्पेंस थ्रिलर थी। इस वजह से सेंसर बोर्ड ने इसे ए सर्टिफिकेट दिया था। जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तो नूतन भी अपनी फिल्म देखने गईं। गेट पर खड़े वॉचमैन को पता था कि 'नगीना' एक एडल्ट फिल्म है। इस वजह से उन्होंने 14 साल की नूतन को अंदर जाने से रोक दिया। अभिनेत्री ने वॉचमैन को समझाने की काफी कोशिश की। उन्होंने यह भी बताया कि वह इस फिल्म की हीरोइन हैं लेकिन वॉचमैन ने इसके बावजूद उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। नूतन को बिना फिल्म देखे ही वापस लौटना पड़ा।

नूतन साल 1952 में मिस इंडिया पीजेंट भी चुनी गईं। उनको पहला बड़ा ब्रेक साल 1955 में आई फिल्म ‘सीमा’ में मिला। इस फिल्म के लिए उन्होंने पहला फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता। यहां से उनकी कामयाबी को एक नया आसमान मिला।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग