
कई बदलावों के बाद फाइनली अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' हुई रिलीज
OMG 2 Twitter Review: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG 2 फाइनली सिनेमाघरों में आज रिलीज हो गई है। अगर आप भी फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं, तो उससे पहले जान ले कि मूवी के बारे में लोगों की क्या राय है। साथ ही कहानी की प्लॉट क्या है और फिल्म कौन सा सीन बढ़िया है।
फिल्म OMG 2 की कहानी सेक्स एजुकेशन पर बेस्ड है। फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के रोल में हैं। पंकज त्रिपाठी ने कांति शरण मुद्गल का किरदार निभाया है। जिसकी भगवान शिव में अटूट आस्था है। वहीं यामी गौतम वकील संजना त्रिपाठी के कैरेक्टर में नजर आईं।
OMG 2 ने समाज के सोशल मुद्दे सामने लाए हैं
फिल्म में वो कोर्ट में कांति शरण के खिलाफ केस लड़ती हुई देखी जाती हैं। फिल्म में अरुण गोविल ने भी भगवान राम के किरदार में अहम भूमिका निभाई है। इस आस्था और भक्ति की कहानी में आप देखेंगे कैसे एक बार फिर से हमारे समाज के सोशल मुद्दे सामने आएंगे। यह फिल्म हमारे देश की शिक्षा प्रणाली की गलतियों को सबके सामने लेकर आएगी।
लोगों को फिल्म की कहानी काफी पसंद आई है
फिल्म रिलीज से पहले गुरुवार को इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों ने फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है। जिससे यह क्लियर होता है कि यह फिल्म देखना चाहिए या नहीं। OMG 2 देखने वाले ज्यादातर लोगों को फिल्म की कहानी काफी पसंद आई है।
फिल्म OMG 2 को लेकर फैंस का कहना है कि फिल्म सेक्स एजुकेशन पर स्ट्रॉन्ग मैसेज देती है। वहीं लोगों को अक्षय कुमार की परफॉर्मेंस भी जबरदस्त लगी। मूवी की कहानी पर रिएक्ट करते हुए लोगों ने कहा- फिल्म हर किसी को देखनी चाहिए। OMG 2 उम्मीद से ज्यादा अच्छी फिल्म है। फिल्म की स्टोरी लाइन हो या डायरेक्शन सब कुछ काफी बेहतरीन है। कई लोगों ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया है।
क्या ऑडियंस की उम्मीदों पर खरी उतरने वाली है OMG 2?
OMG 2 साल 2012 में आयी फिल्म OMG का सीक्वल है। OMG ने लोगों के दिलों में ऐसी जगह बनायी थी कि आज तक उस फिल्म को याद किया जाता है और अब उसके सीक्वल से भी वही उम्मीद लगाई जा रही है। फिल्म देखकर तो लग रहा है कि फिल्म ऑडियंस की उम्मीदों पर खरी उतरने वाली है।
इस हफ्ते रजनीकांत की जेलर, सनी देओल की फिल्म गदर 2, अक्षय कुमार की ओएमजी 2, और चिरंजीवी की फिल्म भोला शंकर रिलीज होने वाली है। इन चारों फिल्मों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई। लेकिन एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्म अभी पीछे चल रही है।
Updated on:
11 Aug 2023 09:45 am
Published on:
11 Aug 2023 09:43 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
