3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले पीरियडस पर घरवालों ने दी थी पार्टीं…मिले थे तौहफे

फिल्म पैडमैन के सांग लांच के दौरान फिल्म की पूरी टीम हुई थी शामिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 21 Dec 2017, 3:02 PM IST

padman

padman

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म पैडमेन का पहला गाना 'आज से तेरी' रीलीज हो चुका है। फिल्म के गाने को यूटयूब से लेकर इंटरनेट पर काफी पंसद किया जा रहा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ -साथ राधिका आप्टे मुख्य किरदार में हैं। फिल्म की पूरी स्टार कॉस्ट आज कल फिल्म से जुडे फंक्शनों मे व्यस्त है। ऐसे ही एक फंक्शन में अक्षय कुमार और राधिका आप्टे सम्मिलित हुए थे। मौका था फिल्म के सांग लांच का,जिसमें फिल्म की निर्माता टिवकंल खन्ना के साथ निर्देशक आर बाल्की और संगीतकार अमित त्रिवेदी भी कार्यक्रम के दौरान मौजूद थे। फंक्शन में सवाल जवाब का दौर चल रहा था। उसी बीच राधिका से सैनेटरी नैपकिन से जुडा सवाल पूछा गया जिसके जवाब में उन्होेनें बताया कि - उनके घर में सभी डॉक्टर है तो उन्हें पीरियडस की पहले से ही जानकारी दे दी गई थी। जब मुझे पहली बार पीरियडस हुए थे तो मैं बहुत रो रही थी तो मेरे घरवालों ने घर में एक पार्टी रखी थी और मुझे काफी गिफ्ट मिले थे।

फिल्म की पूरी टीम ने ही पीरियडस के ऊपर बात की। टिवकंल खन्ना ने इस मौके पर कहा कि 'हम औरतें समानता का सफर शुरू कर चुके हैं, मगर मुझे लगता है कि हम जो मूल्य अपनी बेटियों को देते हैं, वही मूल्य हमें अपने बेटों को भी देने होंगे।'अक्षय कुमार ने फिल्म के आगे के प्लान से जुडी बातों का खुलासा करते हुए बताया कि हमने अपनी पिछली फिल्म 'टॉयलट एक प्रेम कथा'को दूरदर्शन के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचाया था। हमारा मकसद था कि इस फिल्म के माध्यम से हम समाज में जागरुकता ला सके। इन फिल्मों से मेरा मकसद पैसा कमाना नहीं है। मेरा मकसद है कि मैं इन फिल्मों के माध्यम से कुछ बदलाव ला सकूं। इसके लिए मैं सरकार की भी मदद ले रहा हूं। पैडमैन भी उसी कड़ी की एक फिल्म है। गौरतलब है कि इस सिलसिले में बात करने के लिए टिवकंल खन्ना आज कल नेताओं से मिल रही है। बता दे कि कुछ दिनों पहले ही बिल गेट्स ने 'टॉयलट एक प्रेम कथा'को लेकर अक्षय की तारीफ की थी।
फिल्म 26 जनवरी को रीलीज हो रही। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म की रीलीज से पहले-पहले ही सरकार दवारा इस फिल्म को टैक्स मुक्त कर दिया जाए। देखना दिलचस्प होगा कि अक्षय की सच्ची घटना पर आधारित ये फिल्म सिनेमाघरों में कितना धमाल करती है।