Oscar 2023: आरआरआर' की पूरी टीम ने ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर सभी को प्रॉउड फील कराया है। सभी उन्हें लगातार जीत की बधाई दे रहें हैं। इसी बीच फिल्म के हीरो राम चरण और उनकी वाइफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि राम चरण इतने बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद भी अपनी वाइफ के साथ कितने धार्मिक स्वभाव के हैंं। कई लोगों को आज भी लगता है की पैसा और रुतबा मिलने से इंसान का दिमाग खराब हो जाता है या फिर वह घमंडी बन जाता है। लेकिन रामचरण के साथ ऐसा नहीं हैं। उनका नेचर इतना अच्छा है इसलिए वह आज भी हैं लोगों की पहली पसंद। सुपर में कई सुपरस्टार्स हैं लेकिन उनमें से राम चरण सभी के लिए बेहद खास हैं। राम चरण और उनकी वाइफ उपासना कामिनेनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो से हर कोई यह जरूर सीख सकता है कि रुतबा आपका भले ही कितना बड़ा हो जाए, लेकिन आपको अपनी नीव और संस्कार कभी नहीं भूलने चाहिए।