
padmavat will be release in jodhpur on monday
साल की सबसे ज्यादा विवादित रही फिल्म PADMAAVAT का धमाकेदार कमाई करने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। फिल्म अब तक बॉक्सऑफिस के रेस में बनी हुई है। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म ने काफी अच्छा कारोबार किया है। फिल्म ने तीसरे हफ्ते में कुल 269.50 करोड़ रुपये का BOX OFFICE COLLECTION कर लिया है और अब भी ये सिलसिला चालू है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म जल्द ही 300 करोड़ी क्लब में भी आसानी से शामिल हो जाएगी।
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
बता दें कि ये फिल्म पहले ही फिल्म के सभी स्टार कास्ट और फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन चुकी है। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई है। फिल्म के रिलीज से पहले सभी के बीच ये संशय था कि फिल्म कितनी कमाई करेगी। दरअसल राजस्थान समेत कुछ राज्यों में रिलीज नही हो पाई है। जिसके वजह से फिल्म की कमाई पर भी असर पहुंचा है। हालांकि फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली अब भी इस कोशिश में है कि फिल्म को राजस्थान में किसी भी तरह से रिलीज किया जाए लेकिन इसके आसार अभी दिखाई नही दे रहे हैं।
गौरतलब है कि फिल्म पर करणी सेना और कुछ राजपूत संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा था कि फिल्म में रानी पद्मावती का अंतरंग सीन अलाउद्दीन खिलजी के साथ फिल्माया गया है जो रानी पद्मावती का अपमान है और साथ ही इतिहास के साथ खिलवाड़। हालांकि फिल्म रिलीज होने के बाद ऐसे कोई भी सीन फिल्म में नही मिले लेकिन उसके बावजूद फिल्म का राजस्थान में रिलीज होने का रास्ता साफ नही हो पाया है।
ऋषि कपूर की 'नीरव मोदी केस' में हुई एंट्री, ट्वीट कर कहा- "अभी तो कई और गड़े मुर्दे सामने आना बाकी"
Published on:
18 Feb 2018, 4:35 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.