17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काले हिरण मामले में सलमान का सपोर्ट कर फंसी यह पाकिस्तानी अभिनेत्री

पाकिस्तान में भी सलमान की सजा को लेकर लोग रिएक्शन दे रहे हैं
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Apr 06, 2018

Mawra hocane

Mawra hocane

सलमान खान के फैन्स सिर्फ देश में ही नहीं है बल्कि विदेशों में भी हैं। काला हिरण शिकार मामले में सलमान को पांच साल की सजा सुनाए जाने के बाद उनके फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स में निराशा और उदासी छाई हुई है। पाकिस्तान में भी सलमान की सजा को लेकर लोग रिएक्शन दे रहे हैं। पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन ने सलमान का सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया है।

फैसला बिल्कुल गलत:
मावरा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ऐसे संसार में जहां कोई मानव अधिकार नहीं हैं। एक बेहतरीन इंसान को जानवर को मारने के लिए सजा दी जा रही है। अगर आप मुझे इसके लिए ट्रोल करना चाहते हैं तो कर सकते हैं, लेकिन ये फैसला बिल्कुल गलत है।'

मावरा की हुई आलोचना:
अभिनेत्री के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की और कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा कि ये वही सलमान खान है जिस पर हिट एंड रन का आरोप है और जिसने एक महिला पत्रकार को धमकी दी थी। आप उसे सही ठहरा रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि सलमान हर उस बात का उदाहरण है जो हमारे समाज में गलत है।

सलमान से मिलने जेल पहुंची प्रीति जिंटा:

सलमान के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुकी अभिनेत्री प्रीति जिंटा उनसे मिलने के लिए जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंची। बता दें कि सलमान और प्रीति काफी अच्छे दोस्त हैं। जोधपुर सेंट्रल जेल में प्रीति सफेद टोपी में नजर आई। साथ ही वह मीडिया से भी अपना चेहरा छुपाती नजर आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह लगभग आधे घंटे जेल में सलमान के पास रही। जोधपुर सेंट्रल जेल में सलमान खान से मिलने पहुंचने वाली यह पहली बॉलीवुड सेलीब्रिटी हैं।

सलमान के घर पहुंचे ये सेलेब्स:
काले हिरण मामले में सजा सुनाए जाने के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स सलमान के घर पहुंचे। फैसला सुनाए जाने के तुरंत बाद कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी, अरबाज की पूर्व पत्नी मलाइका और उनकी बहन अमृता अरोड़ा, 'रेस 3' के निर्माता रमेश तौरानी, स्नेहा उलाल, डेजी शाह और सोनाक्षी सिन्हा अपने माता- पिता शत्रुघ्न और पूनम सिन्हा के साथ सलमान के आवास पर जाते हुए देखे गए।