सबा ने सलमान की तस्वीर देखने के बाद कहा, 'अल्लाह माफ करे, लेकिन सल्लू भैया से बहुत डर लगता है। कोरियोग्राफर्स की तो बिल्कुल नहीं सुनते, अपना ही डांस स्टेप बना लेते हैं। बहुत छिछोरे हैं आप।' उनकी बात सुनकर एंकर और बाकी लोग भी हंसने लगते हैं।
हालांकि इसपर दबंग खान के फैंस का पारा चढ़ गया और उन्हें खरी खोटी सुनाने लगे, जिसके बाद इसपर सबा ने सफाई दी थी। सबा ने कहा- मैंने शो में जो कुछ भी कहा वो सिर्फ हंसी-मजाक के लिए था। सलमान खान एक बड़े स्टार होने के साथ ही काफी विनम्र स्वभाव के हैं।