15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहली ही नजर में पूर्व मिस इंडिया को दिल दे बैठे थे परेश रावल

बॉलीवुड एक्टर परेश रावल की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। उन्होंने पहली ही नजर में स्वरूप संपत को दिल दे दिया था। पहली बार देखते ही परेश ने अपने दोस्तों से कहा था कि वो स्वरूप से ही शादी करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 30 May 2021, 11:04 AM IST

paresh_rawal_swaroop_sampat_2.jpg

Paresh Rawal Swaroop Sampat

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर परेश रावल आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म साल 1950 को मुंबई में हुआ था। जब वह केवल 12 साल के थे, तभी उन्होंने फैसला कर लिया था कि वह एक्टर बनेंगे। बॉलीवुड में कदम रखने के बाद उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना दिया। उन्होंने कई तरह के किरदार निभाए। कभी विलेन तो कभी कॉमेडी कर परेश रावल ने खुद को साबित किया। फिल्मों के अलावा उनकी लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। उन्होंने पूर्व मिस इंडिया स्वरूप संपत से शादी की थी। स्वरूप संपत को पहली नजर में देखते ही परेश रावल दिल दे बैठे थे। तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनकी लव स्टोरी के बारे में-

दोस्तों से की शादी की बात
परेश रावल और स्वरूप संपत की मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी। दोनों थियेटर आर्टिस्ट थे। पहली बार परेश रावल ने स्वरूप को कॉलेज में देखा था। वह ब्रोशर बांट रही थीं। स्वरुप को पहली नजर में ही परेश अपना दिल दे बैठे थे। उन्होंने अपने दोस्तों से कहा था कि एक दिन मैं इस लड़की से शादी करूंगा। शादी के बाद एक इंटरव्यू में स्वरूप संपत ने कहा था, मैंने पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई थी और ब्रोशर बांट रही थी। उस दिन जब परेश रावल ने मुझे पहली बार देखा और अपने दोस्तों से शादी की बात कही तो मैं उनकी बात को सुनकर भी अनसुना कर दिया।

परेश रावल की एक्टिंग ने जीता दिल
स्वरूप ने आगे बताया कि ब्रोशर लेने के बहाने परेश काउंटर पर आए और थोड़ी देर में वहां से चले गए। लेकिन इसके एक साल तक परेश रावल ने उनसे दोस्ती करने की कोई कोशिश नहीं की। लेकिन एक दिन परेश रावल को स्टेज पर एक्टिंग करते हुए देखकर स्वरूप उनसे अपनी नजरें नहीं हटा पाईं। इसके बाद वह परेश रावल को उनके शानदार परफॉरमेंस के लिए बधाई देने बैकस्टेज पहुंच गईं। उन्होंने परेश से पूछा, सुनो तुम्हारा नाम क्या है? बस फिर क्या था। यहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हो गई। दोस्ती धीरे-धीरे मोहब्बत में बदल गई। दोनों ने साल 1987 में शादी की। दोनों की शादी बहुत ही सिंपल तरीके से हुई। दोनों ने एक मंदिर में शादी की। इसमें कोई मंडप नहीं था। जबकि दोनों ने एक पेड़ के नीचे सात फेरे लिए थे। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे अनिरुद्ध और आदित्य हैं।