खुद की किसी और से कभी तुलना न करें
'मेरी तरह ऐसे हालातों का सामना करने वालों से मैं यही कहूंगी कि उन्हें पतला होने का प्रयास नहीं करना चाहिए। बल्कि, आप जैसे हैं, उसी शेप को अपना सर्वश्रेष्ठ बॉडी टाइप बनाने पर ध्यान दें। समस्या यह है कि आप अपनी तुलना ऐसे लोगों से करते हैं जो ऑनस्क्रीन एक खास शेप में नजर आते हैं। ऐसी तुलना से केवल स्ट्रेस ही बढ़ता है। आपको तो बस अपने बॉडी टाइप के बेस्ट शेप में रहना है।' ट्रोलर्स को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि, 'दूसरों पर टिप्पणी करने वाले ट्रोल्स अपने आप से निराश हैं, इसलिए वे इस तरह की बातें लिखते हैं।' हाल ही उन्होंने कहा था कि, काश! मैं वो समय अपनी जिंदगी से मिटा सकती, जब मैं ओवरवेट थी। इसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था।