11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परिणीति ने किया अर्जुन के साथ रिलेशन पर खुलासा, कहा- उससे बेहतर कोई नहीं समझ सकता

परिणीति चोपड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर ने एकसाथ अपने बॉलीवुड कॅरियर की शुरुआत की थी
2 min read
Google source verification
Arjun kapoor and Parineeti

Arjun kapoor and Parineeti

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर ने एकसाथ अपने बॉलीवुड कॅरियर की शुरुआत की थी। अब इन दोनों की जोड़ी 6 साल बाद फिर से साथ नजर आएगी। बता दें कि ये दोनों निर्देशक विपुल शाह की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' में साथ नजर आएंगे। फिलहाल दोनों अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। एक इवेंट के दौरान परिणीति ने अर्जुन के साथ दोस्ती पर अपने अनुभव मीडिया से शेयर किए।

अर्जुन के साथ काम करने पर गर्व:
परिणीति ने कहा, 'मुझे बहुत गर्व होता है जब भी मैं अर्जुन कपूर के साथ कोई भी काम करती हूं, फिर चाहे वह फिल्म की शूटिंग हो या फिर प्रमोशन करना हो।' साथ ही उन्होंने कहा, 'मैं अर्जुन को तब से जानती हूं, जब वह कुछ नहीं थे।' अभिनेत्री ने कहा, 'अपनी पहली फिल्म 'इशकजादे' के दौरान वह अपने पहले सीन की शूटिंग का इंतजार कर रहे थे, क्योंकि उस समय मैं शूट कर रही थी और अर्जुन पूरी रात इंतजार कर रहे थे।'







अर्जुन के लिए प्रोटेक्टिव हूंं:
परिणीति ने कहा, 'जब मैं अर्जुन के उस पहले शॉट से अब तक की प्रोगेस को देखती हूं तो लगता है, जैसे यह सब मैनें किया है।' उन्होंने बताया कि एक दोस्त के नाते मैं अर्जन के लिए बहुत प्रोटेक्टिव हूं। इन 6 सालों में अर्जुन कहां से कहां आ गए लेकिन पहली फिल्म से लेकर अब तक हमारे बीच कुछ भी नहीं बदला है।'

हमारे बीच में कम्फर्ट है:
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'लव स्टोरी शूट करते वक्त आपस में कम्फर्ट होना चाहिए, जिसमें हम एक दूसरे को कुछ भी कहीं भी कह सके, वह कम्फर्ट हमारे बीच है।' परिणीति ने कहा, 'मुझे अर्जुन से बेहतर कोई और नहीं समझ सकता है। हम दोनों का रिश्ता ऐसा है कि हम खूब झगडा करते हैं, लेकिन एक-दूसरे की केयर भी करते हैं। मैंने लगभग सभी के साथ काम किया है, स्टारडम मिलते ही रिश्ते बदल जाते हैं लेकिन अर्जुन और मेरे रिश्ते में कोई बदलाव नहीं आया।'

पिछले 6 सालों में हम हमेशा टच में थे:
वहीं अर्जुन ने कहा, 'हम दोनों के साथ रिश्ते में सब कुछ बदल गया, लेकिन कुछ भी नहीं बदला। जब हम पहली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो लोग हमसे पूछते थे कौन सी फिल्म की शूटिंग हो रही है और आज जब हम कर रहे होते हैं तो लोग हमसे आकर मिलते हैं और तस्वीरें खिंचवाते हैं तो अच्छा लगता है।' अर्जुन ने इस बात का भी खुलासा किया कि जब 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग करनी थी तब मैं इस बात को लेकर डरा हुआ था कि क्या परिणीति के साथ मेरे रिश्ते वैसे ही होंगे जैसे पहली फिल्म के दौरान थे। हम पिछले 6 सालों में हमेशा टच में थे।' फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग