27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसा क्या हुआ जो निक और प्रियंका की सगाई की खबर सुन रो पड़ी थी परिणीति? यहां जानें पूरा किस्सा

इन दिनों परिणीति अपनी आगामी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के प्रमोशन्स में जुटी हैं। एक इंटरव्यू में परिणीति ने प्रियंका और निक से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Jain

•

Updated: 3 Oct 2018, 10:07 AM IST

parineeti chopra start crying after hearing priyanka and nick proposal

parineeti chopra start crying after hearing priyanka and nick proposal

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। दोनों को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। प्रियंका और निक दोनों ही इस वक्त अपने प्रोजेक्ट्स को खत्म करने में जुटे हैं ताकि जल्द से जल्द शादी कर लें। बता दें प्रियंका के करीबियों में परिणीति चोपड़ा का नाम सबसे आगे रहा है। इन दिनों परिणीति अपनी आगामी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के प्रमोशन्स में जुटी हैं। उसी दौरान फिल्मफेयर साइट को दिए एक इंटरव्यू में परिणीति ने प्रियंका और निक से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया।

एक्ट्रेस ने बताया कि किस तरह निक ने प्रियंका को प्रपोज किया और उन्हें इस बारे में खबर दी। परिणीति चोपड़ा ने कहा,' जिस दिन निक ने प्रियंका दीदी को प्रपोज किया उसी की रात को दीदी ने मुझे बता दिया था। उस वक्त रात के 3 बज रहे थे जब प्रियंका दीदी का वीडियो कॅाल आया। जब मैंने फोन उठाया तो दीदी ने बिना कुछ कहे बस अपने हाथ की रिंग मुझे दिखा दी। उस वक्त निक भी उन्हीं के साथ खड़े थे। मैं ये देखकर काफी इमोशन्ल हो गई और रोने लगी। प्रियंका दीदी ने बताया कि मैं घर में वो पहली शख्स थी जिन्हें उन्होंने इस बारे में बताया।'

बता दें कुछ वक्त पहले ही निक और प्रियंका ने सगाई और रोका किया है। इस वक्त प्रियंका चोपड़ा मुंबई में शोनाली बोस की फ‍िल्म 'The Sky is Pink' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं निक भी अपने बाकी के प्रोजेक्ट्स खत्म करने में जुटे हैं।

सुनने में आ रहा है कि इन दिनों निक और प्रियंका जोधपुर जाकर अपने शादी का वेन्यू डिसाइड कर रहे हैं। अब तो बस निक और प्रियंका के शादी की डोर बंधने का इंतजार है।

ये भी पढ़ें : कृष्णा राज के निधन पर बिग बी ने कही ये बड़ी बात, कहा-नई दुल्हनों को ये सिखाती थीं कृष्णा

ये भी पढ़ें : मेरी बहन पीरियड्स में मंदिर क्यों नहीं जा सकती? सोनू निगम ने स्वच्छता पर उठाए ऐसे कई सवाल...

ये भी पढ़ें : लवयात्रि' के गाने 'चोगाड़ा' पर डांस करते वक्त जैकलीन के मुंह पर लगी चोट, वीडियो वायरल







बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग