स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, पार्थ समथान को बॉलीवुड की एक बड़ी फिल्म हाथ लगी है। इसी वजह से वह अपने पॉपुलर शो 'कसौटी जिंदगी की 2' शो को अलविदा करना चाहते हैं। दरअसल, कहा जा रहा है कि पार्थ समथान जल्द ही संजय लीला भंसाली फिल्म में नजर आने वाले हैं। खबर है कि पार्थ समथान अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियाबाड़ी' में आलिया भट्ट के अपोजिट अहम रोल में नजर आने वाले हैं।