8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पार्थ समथान ने कसौटी जिंदगी को लेकर लिखी इमोशनल पोस्ट

पार्थ समथान ने कसौटी जिंदगी को लेकर लिखी इमोशनल पोस्ट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 27 Sep 2020, 8:48 AM IST

पार्थ समथान

पार्थ समथान

मशहूर टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी 2, कलाकार पार्थ समथान ने शो को लेकर एक इमोशनल पोस्ट लिखी है। दरअसल इस शो के फैंस के लिए आने वाला सप्ताह काफी इमोशनल होगा। क्योंकि पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस स्टारर यह शो अब ऑफ एयर होने वाला है। इस शो के बंद होने की चर्चाओं के बीच अभिनेता पार्थ समथान ने अपने फैंस, को स्टार , प्रोड्यूसर आदि के लिए एक खास मैसेज लिखा है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान भी बताया था कि कसौटी जिंदगी के 2 की बदौलत उन्हें अपनी जिंदगी में काफी कुछ मिला है।

पार्थ समथान ने इमोशनल लेटर में कहा, "कसौटी जिंदगी की ने मुझे कलाकार और एक अच्छा इंसान बनने का मौका दिया है, मैं एकता कपूर, स्टार प्लस, मेरे को स्टार और उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने मुझे काम करने का सही तरीका सिखाया और मुझे 2 साल पहले इतना बड़ा मौका दिया था। इन सभी लोगों के बिना में वह इंसान बन ही नहीं पाता जो मैं आज हूं। बहुत कम ऐसा होता है कि हम ऐसे खूबसूरत, ऐतिहासिक और शानदार शो का हिस्सा बन पाते हैं। आखिर में उन सभी फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा जिन्होंने अनुराग बासु के रोल में मुझे इतना प्यार दिया, मैं ये सब बहुत मिस करने वाला हूं।"