8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पठान के बाद अपनी नई फिल्म जवान के साथ धमाका करने के लिए तैयार हैं शाहरुख खान, जानें कब होगी रिलीज

बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग और बादशाह की फिल्म 'पठान' की रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। इस तरह 'पठान' ने कमाई के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इसी बीच खबर आ रही है कि शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म 'जवान' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 28 Jan 2023, 11:59 AM IST

Pathaan shatters Box Office records, Shahrukh Khan to resume Atlee's 'Jawan' shoot on February 1

Pathaan shatters Box Office records, Shahrukh Khan to resume Atlee's 'Jawan' shoot on February 1

शाहरुख खान की 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इस मूवी ने ने भारत में पहले दिन 57 करोड़ और वर्ल्डवाइड 106 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हर तरफ शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की चर्चा हो रही है। करीब चार साल के ब्रेक के बाद 'पठान' के जरिए किंग खान ने शानदार वापसी की है। मगर, अब उनकी यह रफ्तार थमने वाली नहीं है। अब शाहरुख अपने फैंस को इतना लंबा इंतजार नहीं करवाएंगे और जल्द एक और फिल्म लेकर आएंगे। जी हां, उनकी अगली फिल्म पठान की तरह ही एक्शन से भरपूर होने वाली है। खबर है कि 'पठान' की सक्सेस के बाद शाहरुख खान बहुत जल्द 'जवान' फिल्म की शूटिंग में जुट जाएंगे।


फरवरी से जवान की शूटिंग में जुट जाएंगे शाहरुख

दरअसल, शाहरुख खान डायरेक्टर एटली की फिल्म 'जवान' की शूटिंग अगले महीने शुरू करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म का नया शेड्यूल 31 जनवरी से स्टार्ट होगा। शाहरुख 1 फरवरी से क्रू के साथ जुड़ेंगे। यह 6 दिनों का शेड्यूल होगा। दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान इस दौरान फिल्म 'जवान' के एक्शन सीक्वेस शूट करेंगे।


शाहरुख के अलावा इस फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग इस साल मार्च तक कम्पलीट कर ली जाएगी। फिल्म के 80 प्रतिशत हिस्से की शूटिंग पूरी हो चुकी है। शाहरुख खान की शुटिंग के बाद विजय सेतुपति और प्रियमणि भी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा बनेंगे। फिल्म की शूटिंग विभिन्न शहरों में की जाएगी। इनके अलावा इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा सुनील ग्रोवर, नयनतारा, योगी बाबू और रिद्धि डोगरा जैसे सितारे भी नजर आएंगे।


इसी साल रिलीज होगी शाहरुख की अगली फिल्म

कहा जा रहा है कि फिल्म 'जवान' शाहरुख खान की पहली पैन-इंडिया फिल्म होगी। यह फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज की जाएगी। बात करें फिल्म 'जवान' की रिलीज डेट की, तो इसे 2 जून 2023 के लिए शेड्यूल किया गया है। यानी की शाहरुख खान फैंस के लिए इस साल एक नहीं बल्कि दो फिल्मे लेकर आएं हैं। बता दें, इस फिल्म को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान प्रोड्यूस कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: 'पठान' की बॉक्स ऑफिस कमाई पर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'इतिहास हर कोई बनाना चाहता है...'