दरअसल, वरुण धवन एक पार्टी में जा रहे थे उसी दौरान एक फोटोग्राफर तस्वीरों को लेने के लिये आगे बढ़ा तभी उसका पैर वरुण की कार के नीचे आ गया। घटना के बाद वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। फोटोग्राफर की हालत को जानने के लिये वरुण तुरंत ही गाड़ी से नीचे उतरकर उसका हाल जानने के लिए पहुचें। और उसकी चोट के बारे में पूछा। फिर वरुण ने पैपराजी को समझाते हुए कहा- 'तुमको फोटो कब नहीं दिया है कि तुम लोग ऐसा करते हो? मैं निकल के आता हूं ना तुम लोगों के पास।क्यों हल्ला करते हो, कब नहीं दिया है, रोज फोटो देता हूं।'