वहीं, फिल्म में अभिनेत्री रिद्धि डोगरा ने एक अंग्रेजी पत्रकार की भूमिका निभाई है, जो चाहती है कि सच्चाई सामने न आ पाए। बालाजी मोशन पिक्चर्स, विकिर फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत, 'द साबरमती रिपोर्ट' शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।