26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी ने अनुष्का को स्वच्छता अभियान से जुडऩे का दिया न्योता

अनुष्का  ऩे लिखा: जन्मदिन मुबारक हो पीएम मोदीजी। 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान से जुडऩे का निमंत्रण देने के लिए धन्यवाद सर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 18 Sep 2017, 1:24 PM IST

aushka sharma

aushka sharma

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेत्री-फिल्म निर्माता अनुष्का शर्मा को सरकार के 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान से जुडऩे का निमंत्रण भेजा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी उपस्थिति अन्य लोगों को भी इस अभियान से जुडऩे के लिए प्रेरित करेगी। अनुष्का 'स्वच्छ भारत अभियान' का भी हिस्सा हैं। उन्होंने मोदी को रविवार को उनके 67वें जन्मदिन पर बधाई दी और लिखा: "जन्मदिन मुबारक हो पीएम मोदीजी। 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान से जुडऩे का निमंत्रण देने के लिए धन्यवाद सर।"


अनुष्का ने प्रधानमंत्री से मिले एक पत्र को साझा भी किया, जिसमें लिखा गया है: "आने वाले दिनों में, हम गांधी जयंती मनाएंगे। पीढिय़ों और सीमाओं के पार अरबों लोगों के लिए प्ररेणा के स्रोत महात्मा गांधी ने पहचाना की स्वच्छता के प्रति हमारा रवैया, समाज के प्रति हमारे रवैये को दर्शाता है। बापू सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से स्वच्छता को प्राप्त करने में विश्वास रखते थे।" पत्र में लिखा गया है: "बापू मानते थे कि हर किसी को 'स्वच्छता' बनाए रखना चाहिए। महान विचारों से प्रेरणा 125 करोड़ भारतीयों के विश्वास के लेकर आइए हम स्वच्छता का संकल्प लें। आइए हम यह सुनिश्चित करें कि आने वाला समय 'स्वच्छता ही सेवा' के बारे में होगा।" पत्र में आगे लिखा गया है, "स्वच्छ भारत गरीब, दलित और हाशिए पर पड़े लोगों के लिए की जाने वाली सबसे बड़ी सेवा है।"


पत्र में यह भी लिखा कि सिनेमा बड़े स्तर पर बदलाव लाने का सबसे 'प्रभावी' माध्यम है। अनुष्का ने ट्वीट भी किया, "मैं स्वच्छ भारत अभियान से जुडक़र काफी सम्मानित महसूस कर रही हूं और स्वच्छता ही सेवा अभियान के लिए बेहतरीन काम करना चाहूंगी।" अनुष्का के अलावा मोदी ने स्वच्छता ही सेवा अभियान से जुडऩे के लिए मलयालम फिल्मों के अभिनेता मोहनलाल को भी आमंत्रित किया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग