इस साल की सबसे विवादित फिल्मों में शुमार PM NARENDRA MODI इस हफ्ते रिलीज होने जा रही है। लंबे समय से यह फिल्म गलत कारणों से सुर्खियों में है। दरअसल पहले यह फिल्म चुनावों के बीच में ही रिलीज होने जा रही थी लेकिन विपक्ष के जोरदार विरोध के बाद चुनाव आयोग ने इस फिल्म की रिलीजिंग डेट को चुनाव खत्म हो जाने तक टाल दिया। अब यह मूवी 24 मई को रिलीज होने जा रही है।