दरअसल, साल 1993 में फिल्म 'माया मेमसाहब' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख को फिल्म के डायरेक्टर केतन मेहता की पत्नी दीपा साथ एक रोमांटिक सीन फिल्माना था। इसी को लेकर एक मैग्जीन ने आर्टिकल छाप दिया कि निर्देशक ने अपनी बीवी को शाहरुख के साथ एक रात बिताने को कहा ताकि वे एक-दूसरे को अच्छे से जान सकें और उन्हें सीन शूट करने में कोई दिक्कत न हो। इस आर्टिकल को पढ़कर शाहरुख को काफी गुस्सा आया। वह मैग्जीन के ऑफिस गए और वहां लेखक को जान से मारने की धमकी तक दे डाली।