ये तब की बात है जब बबीता और रणधीर कपूर अलग-अलग रहने लगे थे. पूजा भट्ट की इन बातों ने करिश्मा कपूर को काफी परेशान कर दिया था और इसी को लेकर करिश्मा कपूर से पूजा भट्ट को अच्छा खासा सुना दिया था. करिश्मा कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि ‘तुम बताओ मेरी क्या गलती है. पूजा भट्ट हैं, जिसने मेरे पैरेंट्स के बारे में बुरा कहा और मैंने भी उसका मुंहतोड़ जवाब दिया, क्योंकि उसका कोई अधिकार नहीं बनता कि वो मेरे पैरेंट्स के बारे में कुछ भी कहे. मनीषा कोइराला ने मुझे बिना किसी कारण से ‘मिक्सड-अप’ किड कहा और मैंने उसे भी ठीक से सुना दिया.’