28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DDLJ की ये नन्हीं कलाकार आज दिखती है इतनी हॉट, फोटोज देखकर फैंस हैरान

पूजा भले ही फिल्मों से दूर हो गई हो लेकिन वे कई सारी एक्टिविटीज में पार्टिसिपेट करती रहती हैं। बता दें कि पूजा एक सिंगर, स्टैंडअप कॉमेडियन, स्क्रिप्ट राइटर हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 1 Jan 2022, 11:39 PM IST

pooja.jpg

Pooja Ruparel

इंडियन सिनेमा से प्यार करने वाला ऐसा कोई शख्स नहीं होगा जिसे डीडीएलजे याद नहीं होगी। इस फिल्म ने भी कुछ अलग ही रिकॉर्ड बनाए। यह फिल्म लोगों के दिलों के बेहद करीब है। इस फिल्म का हर एक किरदार आज भी लोगों के जहन में है। ऐसे में जब बात आती है इस फिल्म में कुछ खास किरदार की तो कई सारें नाम आखों के सामने आ जाते हैं।

उन्हीं में से एक हैं फिल्म में काजोल की बहन का किरदार निभाने वाली राजेश्वरी उर्फ पूजा रुपारेल। वह इस फिल्म में किड के किरदार में दिखाईं दी थीं। इन्हें फिल्म में लोग छुटकी के नाम से जानते हैं। फिल्म में भले ही उनका किरदार कम रहा हो, लेकिन उन्होंने भी लोगों के दिलों में अच्छी छाप छोड़ी थी।

पूजा के काम की बात करें तो बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने 'किंग अंकल' में भी काम किया था। इस फिल्म में उनके किरदार और उनकी एक्टिंग की काफी सराहना की गई थी। इस फिल्म में वे और जैकी श्रॉफ अहम भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद वे 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में दिखीं । इस फिल्म से पूजा को काफी पॉपुलेरिटी मिली। उनका सफर यहीं खत्म नहीं हुआ इसके बाद वे 'एक्स-पास्ट इज़ प्रेजेंट' और 'पेला आढी अक्षर' में अहम भूमिका में दिखीं थीं।अब पूजा रुपारेल की कुछ तस्वीरें सामने आईं है। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग एक दूसरे के साथ शेयर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः बिग बॉस के घर से शमिता शेट्टी का ग्लैमरस वीडियो मचा रहा है धमाल

उनकी लेटेस्ट तस्वीरों पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूजा सोशली लोगों के बीच काफी एक्टिव हैं औऱ कई इवेंट्स में अपनी मौजूदगी दर्ज कराती हैं। पूजा भले ही सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं, लेकिन बॉलीवुड सेलेब्स के बीच उनका उठना-बैठना होता रहा है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

यह भी पढ़ेंः सोनम कपूर ने पति के साथ शेयर किया लिप- लॉक मूमेंट तो लोगों ने पूछ लिया ऐसा सवाल

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी ढेरों ग्लैमरस फोटोज शेयर कर रखी है। पूजा भले ही फिल्मों से दूर हो गई हो लेकिन वे कई सारी एक्टिविटीज में पार्टिसिपेट करती रहती हैं। बता दें कि पूजा एक सिंगर, स्टैंडअप कॉमेडियन, स्क्रिप्ट राइटर हैं। पूजा ने आईकीडो मार्शल आर्ट्स में भी ट्रेनिंग ली है। अब वे प्रोफेशनली भी बच्चों को मार्शल आईकीडो आर्ट्स की ट्रेनिंग देती हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग