13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्णा पटेल की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे सलमान समेत बॉलीवुड के कई सितारे

पूर्णा पटेल की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे सलमान समेत बॉलीवुड के कई सितारे

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rahul Yadav

Jul 23, 2018

desy shah and sangeeta bijlaani

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल की शादी अभी बीते दिनों पहले ही हुई थी और अब पूर्णा की शादी का रिसेप्शन हुआ है। इसमें बॉलीवुड सितारों से लेकर क्रिकेटर, बिजनेसमैन और बड़े राजनेताओं तक ने शिरकत की। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान तो पहुंचे ही लेकिन खास बात तो ये रही कि संगीता बिजलानी, कैटरीना कैफ और यूलिया वंतूर भी यहां एक साथ नजर आए। कहा जाता है कि इन तीनों अभिनेत्रियों के साथ सलमान खान का कभी न कभी रिश्ता रहा है।

katrina kaif

कैटरीना कैफ इस रिसेप्शन में बेहद खूबसूरत लिबास में पहुंची थीं। वह अपकमिंग मूवी स्टारर आमिर खान, अमिताभ बच्चन के साथ 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में नजर आएंगी।

salman khan with bodyguard shera

सलमान खान बॉडीगार्ड शेरा के साथ इस रिसेप्शन में पहुंचे थे। शेरा सलमान की परिवार के सदस्य की तरह हैं। वह हमेशा ही सलमान के सात हर फंक्शन में जाते हैं।

iulia vantur

यूलिया वंतूर ने भी महफिल में शिरकत की और वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनको गाड़ी से निकलते हुए कैप्चर किया गया।

salman khan

बता दें कि मीडिया में ऐसी खबरें हमेशा रही हैं कि ये तीनों अभिनेत्रियां सलमान खान की जिंदगी में किसी न किसी समय में बेहद खास रही हैं। बहरहाल सलमान इस पार्टी में काफी स्मार्ट लग रहे थे।