7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आदिपुरुष से जवान तक, बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रही हैं ये फिल्में

इस साल की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छी रही है। शाहरुख खान की 'पठान' से लेकर अदा शर्मा की 'द केरल स्टोरी' तक आई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। लेकिन ये सिलसिला अभी रुका नहीं है। क्योंकि अगले महीने से लगातार कई फिल्में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं। इस लिस्ट में पहला नाम साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' है, जो अगले महीने 16 जून, 2023 में रिलीज हो रही है। उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने वाली है।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

May 21, 2023

adipurush.png

इस साल की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छी रही है। शाहरुख खान की 'पठान' से लेकर अदा शर्मा की 'द केरल स्टोरी' तक आई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। लेकिन ये सिलसिला अभी रुका नहीं है। क्योंकि अगले महीने से लगातार कई फिल्में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं। इस लिस्ट में पहला नाम साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' है, जो अगले महीने 16 जून, 2023 में रिलीज हो रही है। उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने वाली है।

satyaprem_ki_katha.png

'भूल भुलैया 2' के बाद कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी एक बार फिर फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' (Satyaprem Ki Katha) में साथ नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। जिसमें दोनों स्टार्स की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। फिल्म 29 जून, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

tiger_3.png

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) भी इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह फिल्म नवंबर में दीपावली के मौके पर रिलीज हो रही है। फिलहाल इन दिनों सलमान 'टाइगर 3' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं।

salaar.png

प्रभास की अगली फिल्म 'सालार' (Salaar) को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। 'आदिपुरुष' के बाद उनकी ये फिल्म इसी साल सितंबर महीने में थियेटर पर पहुंचने वाली है।

pushpa_2.png

सुपरस्टार अल्लू अर्जु्न की फिल्म 'पुष्पा: द रूल' (Pushpa 2) भी इस साल रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर निर्देशक सुकुमार की ये फिल्म पुष्पा का दूसरा भाग है। जिसे लेकर फैंस के बीच भारी क्रेज है।

jawan.png

'पठान' की बड़ी सक्सेस के बाद शाहरुख खान की अगली फिल्म 'जवान' (Jawan) का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। एटली की ये फिल्म पहले 2 जून को रिलीज होनी थी। लेकिन अब ये फिल्म सितंबर महीने में रिलीज होगी।

hera_pheri_3.png

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर हेराफेरी की तीसरी फिल्म 'हेराफेरी 3' (Hera Pheri 3) को लेकर भी फैंस उत्सुक हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। मेकर्स को फिल्म की रिलीज का इंतजार है।

dunki.png

लिस्ट में सुपरस्टार शाहरुख खान की एक और फिल्म 'डंकी' (Dunki) का नाम भी शामिल है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली ये फिल्म कई मायनों में खास होगी। फिल्म में शाहरुख खान के अपोजिट एक्ट्रेस तापसी पन्नू लीड रोल में दिखाई देंगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन