प्रभास, जो साउथ के प्रमुख एक्टर माने जाते हैं, उनके पास एक नई ऑरेंज कलर की लेटेस्ट लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर एस रोडस्टर है। इसमें 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है। यह गाड़ी 6.5-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड वी12 पेट्रोल इंजन से लैस है, जो 770 पीएस की पावर और 720 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। लैम्बॉर्गिनी एवेंटाडॉर एलपी 700-4 रोडस्टर एवेंटाडॉर लाइनअप में टॉप मॉडल है और एवेंटाडॉर टॉप मॉडल की क़ीमत Rs. 5.62 करोड़ है।